इस्लाम का अपमान करने के आरोप में यूएई में प्रवासी भारतीय के खिलाफ कार्रवाई

‘गल्फ न्यूज’ ने बताया कि दुबई स्थित ‘एमरिल सर्विसेस’ में टीम लीडर के रूप में कार्यरत राकेश बी कित्तूरमठ के सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों के आपत्ति जताए जाने के बाद उसे बृहस्पतिवार को उसके पद से बर्खास्त कर दिया गया।

दुबई, 10 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट के जवाब में इस्लाम का कथित रूप से अपमान करने को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक प्रवासी भारतीय को उसकी कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया है।

‘गल्फ न्यूज’ ने बताया कि दुबई स्थित ‘एमरिल सर्विसेस’ में टीम लीडर के रूप में कार्यरत राकेश बी कित्तूरमठ के सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों के आपत्ति जताए जाने के बाद उसे बृहस्पतिवार को उसके पद से बर्खास्त कर दिया गया।

एमरिल सर्विसेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट हैरिसन ने कहा, ‘‘कित्तूरमठ को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया है। उसे दुबई पुलिस को सौंपा जाएगा। हमारी नीति नफरत फैलाने वाले इस प्रकार के अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की है।’’

खबर के अनुसार, हैरिसन ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कित्तूरमठ अब भी यूएई में है या नहीं और यदि वह देश में है तो उसे पुलिस को सौंपा जाएगा।

इससे पहले भी इस सप्ताह की शुरुआत में अबु धाबी के निवासी मितेश उदेशी को फेसबुक पेज पर इस्लाम का कथित रूप से मजाक उड़ाने वाला एक कार्टून पोस्ट करने को लेकर बर्खास्त किया गया था। इसी तरह दुबई में ‘फ्यूचर विजन इवेंट्स एंड वेडिंग्स’ के समीर भंडारी के खिलाफ उस समय पुलिस में शिकायत की गई थी जब उसने नौकरी का आवेदन करने वाले एक भारतीय मुसलमान को पाकिस्तान जाने को कहा था।

यूएई में 2015 में पारित एक कानून के तहत धार्मिक या नस्ली भेदभाव गैर कानूनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड