देश की खबरें | पत्रकारों के लिए एसीजे पुरस्कारों की घोषणा की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म (एसीजे) पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। विभिन्न श्रेणी में दिये जाने वाले इस पुरस्कार के विजेताओं में संदीप सिंह और श्यामलाल यादव के नाम शामिल हैं।

चेन्नई, चार मई एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म (एसीजे) पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। विभिन्न श्रेणी में दिये जाने वाले इस पुरस्कार के विजेताओं में संदीप सिंह और श्यामलाल यादव के नाम शामिल हैं।

सिंह और यादव को राम मंदिर मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद भूमि खरीद की कवरेज के लिए सम्मानित किया गया है।

एसीजे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि निर्णायक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार अयाज मेमन भी शामिल थे जिसने विजेताओं की घोषणा की। अन्वेषण पत्रकारिता के लिए जहां यादव और सिंह को विजेता घोषित किया गया, प्रेमा श्रीदेवी और हिमांशु काला को सामाजिक प्रभाव पत्रकारिता के लिए के. पी. नारायण कुमार मेमोरियल पुरस्कार प्रदान किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि दिसंबर 2021 में इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित ‘अयोध्या लैंड डील्स’ शीर्षक वाली खबर में बताया गया था कि किस तरह राम मंदिर परिसर के पांच किलोमीटर के दायरे में सरकारी अधिकारियों और परिजनों ने गलत तरीके से जमीन खरीदी।

श्रीदेवी और काला को जिस डॉक्यूमेंट्री के लिए पुरस्कृत किया गया उसमें दिल्ली के सफाई कर्मचारियों की स्थिति को दिखाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी