विदेश की खबरें | कनाडा-अमेरिका सीमा पर चार भारतीयों के शव मिलने के मामले में आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फ्लोरिडा के एक व्यक्ति ने पिछले साल कनाडा-अमेरिका सीमा से कुछ ही कदम की दूरी पर भारतीय परिवार के चार सदस्यों के मृत पाए जाने से संबंधित मामले में मानव तस्करी का आरोप स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और खुद को बेकसूर बताया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ह्यूस्टन (अमेरिका), 28 मई फ्लोरिडा के एक व्यक्ति ने पिछले साल कनाडा-अमेरिका सीमा से कुछ ही कदम की दूरी पर भारतीय परिवार के चार सदस्यों के मृत पाए जाने से संबंधित मामले में मानव तस्करी का आरोप स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और खुद को बेकसूर बताया है।

‘ग्रैंड फोर्क्स हेराल्ड’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार, स्टीव शैंड (48) पर जनवरी 2022 में कड़ाके की ठंड के दौरान भारत से प्रवासियों को अवैध रूप से अमेरिका लाने का आरोप है।

मिनेसोटा के मजिस्ट्रेट न्यायाधीश लियो ब्रिस्बोइस ने शैंड से पूछा कि वह इन आरोपों पर क्या कहेंगे तो उसने कहा, ‘‘मैं ये आरोप स्वीकार नहीं करता।’’

शैंड को जनवरी 2022 में उत्तरी मिनेसोटा के एक सुदूर इलाके में गिरफ्तार किया गया था।

‘कनाडा प्रेस’ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार मैनिटोबा में कनाडा-अमेरिका सीमा से लगभग 12 मीटर की दूरी पर रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) को चार लोगों के शव मिले थे। अधिकारियों का मानना ​​​​है कि अमेरिका में घुसने की कोशिश करते समय उनकी मौत हो गई थी।

मृतकों की पहचान 39 वर्षीय जगदीश पटेल, उनकी पत्नी वैशालीबेन (37), 11 वर्षीय बेटी विहंगी और तीन वर्षीय बेटे धार्मिक के रूप में हुई थी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी