देश की खबरें | कवि कुमार विश्वास को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कवि कुमार विश्वास को कथित रूप से मारने की धमकी देने के आरोपी एक व्यक्ति को गाजियाबाद पुलिस ने इंदौर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जनकारी दी।

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 20 नवंबर कवि कुमार विश्वास को कथित रूप से मारने की धमकी देने के आरोपी एक व्यक्ति को गाजियाबाद पुलिस ने इंदौर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जनकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की पुलिस ने लोकेश शुक्ला नामक व्यक्ति को मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर से गिरफ्तार किया और रविवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद लायी।

सूत्रों ने बताया कि शुक्ला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करने पर कवि कुमार विश्वास को ईमेल के जरिए कई बार जान से मारने की धमकी दी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि शुक्ला ने पुलिस द्वारा पूछताछ में कुबूल किया है कि उसने ई-मेल करके कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी दी है।

शुक्ला का कहना है कि वह केजरीवाल के प्रति श्रद्धा रखता है और कुमार विश्वास द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं कर सकता। कुमार विश्वास ने जिस तरह एक जनसभा में भगवान श्री रामचंद्र के प्रति श्रद्धा का भाव दिखाया वह भी उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसी वजह से उसने विश्वास को धमकी और अपशब्द भरे ईमेल भेजे थे।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में प्रवीण पांडे नामक व्यक्ति की तहरीर पर पिछले 18 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\