देश की खबरें | सिक्किम में मानसिक रूप से निशक्त महिला के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम के गंगटोक जिले में मानसिक रूप से निशक्त एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गंगटोक, 26 जुलाई सिक्किम के गंगटोक जिले में मानसिक रूप से निशक्त एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित महिला की बहन की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद गंगटोक सदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला का परिचित है।

प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता को तीन माह तक मासिक धर्म नहीं होने पर शिकायतकर्ता उसकी बहन ने उसकी जांच कराई जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे अपने वाहन में ले गया था और यात्रा के दौरान उसके साथ जबरदस्ती की थी।

सिक्किम राज्य महिला आयोग ने पीड़िता के परिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में मदद की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बुधवार को गिरफ्तारी की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान