देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कौशांबी के एक गांव में नाबलिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक मंगलवार को इलाहाबाद में पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

कौशांबी (उप्र), 24 फरवरी कौशांबी के एक गांव में नाबलिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक मंगलवार को इलाहाबाद में पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि 20 फरवरी को एक मुठभेड़ के बाद आरोपी को एक अन्य व्यक्ति के साथ पकड़ा गया था। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया था। उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह वह वहां तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

एसपी ने बताया कि दोनों कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गयी है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को तीन लोगों ने नाबालिग से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया था।

पुलिस के अनुसार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\