विदेश की खबरें | नाइजीरिया में सैकड़ों छात्राओं को अगवा करने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शुक्रवार तड़के स्कूल पर धावा बोला। इसके बाद से सैकड़ों छात्राएं लापता हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शुक्रवार तड़के स्कूल पर धावा बोला। इसके बाद से सैकड़ों छात्राएं लापता हैं।

नसीरू अब्दुल्लाही ने बताया कि स्कूल के रिकॉर्ड के अनुसार 300 लड़कियां लापता हैं, जिनमें उनकी 10 वर्षीय और 13 वर्षीय बेटियां भी शामिल हैं।

स्थानीय नागरिक मूसा मुस्तफा ने कहा कि हथियारबंद लोगों ने पास के ही सैन्य शिविर और सुरक्षा चौकी पर भी हमला किया ताकि सैनिक कोई जवाबी कार्रवाई नहीं कर सकें।

मुस्तफा ने दावा किया कि हमलावर समूह के लोग घंटों तक स्कूल में ही रहे।

हालांकि, किसी के हताहत होने के संबंध में कोई सूचना नहीं है।

पश्चिमी अफ्रीकी इस देश में पिछले कई सालों से इस तरह से अपहरण करने और हमला करने के मामले सामने आते रहे हैं।

शुक्रवार की घटना से करीब दो सप्ताह पहले भी नाइजर राज्य में एक कॉलेज से हथियारबंद लोगों ने 42 लोगों को अगवा कर लिया था जिनमें 27 छात्र भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड