देश की खबरें | आगरा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के थाना शमसाबाद के एक गांव में 12 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने गांव के आश्रम में घटना को अंजाम दिया।

आगरा, 22 मई उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के थाना शमसाबाद के एक गांव में 12 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने गांव के आश्रम में घटना को अंजाम दिया।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, थाना शमसाबाद के चौकी धिमश्री के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के माता-पिता रिश्तेदार की शादी में गये हुए थे। घर पर उनकी 12 वर्षीय बेटी अकेली थी।

आरोप है कि 21 मई को छोटा नामक युवक लड़की को जामुन खिलाने के बहाने गांव में बने आश्रम में ले आया। जहां संजू और मुन्ना पहले से मौजूद थे। इसके बाद तीनों युवकों ने आश्रम में बने कमरे में ले जाकर कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। तीनों ने लड़की को धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसके परिवार को जान से मार देंगे।

शुक्रवार को जब लड़की के माता-पिता आये तो पीड़िता ने उन्हें पूरी बात बताई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये। पीड़िता ने थाना शमसाबाद में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू