देश की खबरें | आगरा में महिला के सामूहिक बलात्कार के आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

पुलिस के अनुसार यहां सैंया थाने में एक महिला ने तहरीर दी कि 2022 में पड़ोस के दो युवकों ने तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और इस दौरान उन्होंने उसकी अश्लील फोटो भी खींच लिए। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर फोटो को वायरल करने की धमकी दी जिससे वह लोकलाज के चलते चुप हो गई।

पुलिस के मुताबिक उसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे और बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। पीडि़ता ने मना किया तो आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी पर पीडि़ता ने कीटनाशक पीकर अपना जीवन खत्म करने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी जान बच गई। परिजन पीडि़ता को लेकर सैंया थाने पहुंचे।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि सैंया थाने में उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई तो शुरू में पुलिस टाल -मटोल करती रही। इसके बाद उन्होंने पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) से मुलाकात अपनी शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों का कहना है कि पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के निर्देश पर सोमवार को सैंया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

सहायक पुलिस आयुक्त (सैंया) पीयूषकांत ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी महावीर और लवकुश को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\