देश की खबरें | हवाई टिकट बुक करने के नाम पर 8.8 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हवाई टिकट बुक करने के नाम पर एक व्यापारी से 8.8 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जून हवाई टिकट बुक करने के नाम पर एक व्यापारी से 8.8 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान तरुण रस्तोगी के रूप में हुई है, जो बाराखंभा रोड स्थित एक निजी ट्रैवल कंपनी में टिकट लिपिक के रूप में काम करता था और कंपनी के मंच के माध्यम से टिकट जारी करते हुए धोखाधड़ी से अपने निजी बैंक खाते में पैसा जमा करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करता था।

पुलिस के अनुसार, ट्रैवल कंपनी का प्रतिनिधित्व करने वाले रस्तोगी के खिलाफ व्यवसायी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद 31 मई को साइबर दक्षिण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक चरण में चार बुकिंग की गईं और उन्हें कंपनी के आधिकारिक ई-मेल डोमेन से प्राप्त भुगतान रसीदों के साथ सफलतापूर्वक वितरित कर दिया गया।

हालांकि, 29 अप्रैल से सात मई के बीच शिकायतकर्ता ने सात ग्राहक टिकटों के लिए 8.82 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने एक बयान में कहा, "हालांकि टिकट जारी कर दिए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें बिना पैसा वापस किए रद्द कर दिया गया। कॉल और संदेशों के जरिए बार-बार संपर्क करने के बावजूद आरोपियों ने न तो टिकट दोबारा जारी किए और न ही पैसे लौटाए।"

मामला दर्ज होने के बाद जांच के लिए एक टीम गठित की गई।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान रस्तोगी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)