देश की खबरें | मुंबई में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी बहराइच के नानपारा से गिरफ्तार, चार अन्य भी पकड़े गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और मुंबई अपराध शाखा की संयुक्‍त टीम ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में कथित मुख्य शूटर और चार अन्य को बहराइच जिले के नानपारा से गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ/मुंबई, 10 नवंबर उत्‍तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और मुंबई अपराध शाखा की संयुक्‍त टीम ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में कथित मुख्य शूटर और चार अन्य को बहराइच जिले के नानपारा से गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बाबा सिद्दीकी (66) को मुंबई में बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर 12 अक्टूबर की रात को तीन लोगों ने गोली मार दी थी।

उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उप्र पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था व एसटीएफ) अमिताभ यश ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्‍याकांड में शूटर शिवकुमार को एसटीएफ उत्तर प्रदेश व मुंबई अपराध शाखा की संयुक्त कार्यवाही में आज बहराइच जिले के नानपारा से गिरफ्तार किया गया है।

यश ने बताया कि अभियुक्त शिवकुमार नेपाल भागने की फिराक में था।

एडीजी यश ने बताया कि शिवकुमार को शरण देने व नेपाल भागने में मदद करने के आरोप में अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव व अखिलेंद्र प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि उन्होंने सिद्दीकी की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश से शूटर और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है तथा तीनों को मुंबई लाया जा रहा है।

इस घटना के बाद बहराइच की पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने ‘पीटीआई-’ को 13 अक्टूबर को बताया था कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उनमें से दो आरोपी धर्मराज कश्यप (19) व शिवकुमार उर्फ शिवा गौतम (20) बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा गांव के रहने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\