देश की खबरें | बलात्कार पीड़िता के बयान के कारण आरोपी को मिली उच्च न्यायालय में जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलात्कार के एक आरोपी को अग्रिम जमानत देते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शिकायतकर्ता के मामले की वास्तविकता पर संदेह जताया। अदालत ने कहा कि कोई भारतीय महिला शायद ही ऐसा कहे कि वारदात के बाद वह थककर सो गयी।

बेंगलुरु, 25 जून बलात्कार के एक आरोपी को अग्रिम जमानत देते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शिकायतकर्ता के मामले की वास्तविकता पर संदेह जताया। अदालत ने कहा कि कोई भारतीय महिला शायद ही ऐसा कहे कि वारदात के बाद वह थककर सो गयी।

अदालत ने पाया कि मामले की परिस्थितियों को देखते हुए अभी उसके लिए यह विश्वास करना कठिन हो रहा है कि शादी का झूठा वादा करके शिकायतकर्ता के साथ बलात्कार किया गया।

यह भी पढ़े | पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा-संकट की इस घड़ी में बीजेपी को पब्लिक की जेब काटने में ज्यादा रूचि.

अदालत ने इस बात का भी संज्ञान लिया कि शिकायतकर्ता आरोपी के यहां दो साल से उसकी कर्मचारी थी।

न्यायमूर्ति कृष्णा एस दीक्षित ने कहा,‘‘शिकायकर्ता ने ऐसा कुछ जिक्र नहीं किया कि वह रात ग्यारह बजे कार्यालय क्यों गयी, उसने याचिकाकर्ता के साथ शराब पीने पर ऐतराज क्यों नहीं किया और उसने उसे सुबह तक अपने साथ क्यों रूकने दिया।’’

यह भी पढ़े | CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ये राहुल बाबा बड़ी-बड़ी बातें करते हैं : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

न्यायमूर्ति दीक्षित ने कहा,‘‘शिकायतकर्ता का यह कथन कि इस कृत्य के बाद वह थककर सो गयी, किसी भी भारतीय महिला के लिए अनपयुक्त है।’’

अदालत ने कहा, ‘‘ जब हमारी महिलाओं के साथ जोर जबर्दस्ती की जाती है, तब उनकी ऐसी प्रतिक्रिया नहीं होती है।’’

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता के विरूद्ध बलात्कार, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप वाकई गंभीर है लेकिन ‘‘अकेली गंभीरता किसी नागरिक को स्वतंत्रता से वंचित करने का आधार नहीं हो सकती है जब पुलिस की ओर से कोई प्रथमदृष्टया मामला ही नहीं है।’’

अदालत ने शिकायतकर्ता के इस कथित पत्र का भी संज्ञान लिया कि यदि समझौता हो जाता है कि वह अपनी शिकायत वापस ले लेगी।

अदालत ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि जब याचिकाकर्ता उसे यौन नजदीकियों के लिए बाध्य कर रहा था कि तब उसने यथाशीघ्र अदालत से संपर्क क्यों नहीं किया।’’

न्यायाधीश को आरोपी को अग्रिम जमानत से वंचित करने में कोई आधार नजर नहीं आया क्योंकि पीड़िता ने तब याचिकाकर्ता के बारे में पुलिस या लोगों को सतर्क नहीं किया जब वह रात्रिभोज के लिए होटल गयी थी एवं याचिकाकर्ता शरीब पीने के बाद कार में आकर बैठ गया। अदालत ने कुछ शर्तों के साथ उसे जमानत दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\