देश की खबरें | दिल्ली के नजफगढ़ में सैलून के अंदर दो लोगों की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार को 22-वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक सैलून के अंदर दो लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार को 22-वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक सैलून के अंदर दो लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अलीपुर निवासी हर्ष को कथित तौर पर संदेह था कि पीड़ित उसके बारे में जानकारी लीक कर रहे हैं।

इसने बताया कि वह इस वर्ष जून में फर्जी पासपोर्ट पर अजरबैजान के बाकू भाग गया था और दूसरा (फर्जी) पासपोर्ट बनवाने के लिए भारत लौट रहा था।

नजफगढ़ के एक सैलून में नौ फरवरी को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोनू तेहलान और आशीष तेहलान (जिनकी उम्र 30 वर्ष के आसपास थी) को अन्य ग्राहकों और सैलून कर्मचारियों के सामने कई बार गोली मारी गई। चश्मदीद नीरज तेहलान के बयान पर मामला दर्ज किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों की पहचान संजीव कुमार उर्फ ​​संजू दहिया और हर्ष के रूप में हुई।

अधिकारी ने बताया कि दहिया और हर्ष पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल थे और उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। उनकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि हर्ष, प्रदीप कुमार के नाम से तैयार किए गए फर्जी पासपोर्ट के सहारे यात्रा कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था और उसे बुधवार को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\