Asia Cup 2023: पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर, एशिया कप के लिए पीसीबी के ‘हाइब्रिड मॉडल’ को स्वीकार कर सकता है एसीसी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह की अगुआई वाली एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के भारत की गैरमौजूदगी वाले चार एशिया कप मुकाबलों का आयोजन पाकिस्तान जबकि बाकी मुकाबलों का आयोजन श्रीलंका के गॉल और पाल्लेकल में कराने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के ‘हाइब्रिड मॉडल’ को स्वीकृति देने की संभावना है।

एशिया कप (Photo Credits: Twitter)

Asia Cup 2023: नयी दिल्ली, 11 जून भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह की अगुआई वाली एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के भारत की गैरमौजूदगी वाले चार एशिया कप मुकाबलों का आयोजन पाकिस्तान जबकि बाकी मुकाबलों का आयोजन श्रीलंका के गॉल और पाल्लेकल में कराने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के ‘हाइब्रिड मॉडल’ को स्वीकृति देने की संभावना है. एसीसी के इस संबंध में मंगलवार को औपचारिक घोषणा करने की उम्मीद है और हाइब्रिड मॉडल के आधिकारिक रूप से स्वीकृत होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए आने का रास्ता भी साफ हो जाएगा. पाकिस्तान को अब अहमदाबाद में खेलने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. यह भी पढ़ें: हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा एशिया कप, पाकिस्तान और श्रीलंका मिलकर करेगी होस्ट, वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करेगी पाक टीम

 

एसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने पीटीआई को नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘ओमान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख पंकज खीमजी, एसीसी कार्यकारी बोर्ड के सदस्य, को हल निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी क्योंकि अधिकांश देश हाइब्रिड मॉडल नहीं चाहते थे. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अभी की स्थिति के अनुसार भारत की गैरमौजूदगी वाले चार मैच- पाकिस्तान बनाम नेपाल, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका और श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले और सुपर चार के बाकी सभी मैच पाल्लेकल या गॉल में होंगे.’’

एशिया कप का आयोजन सितंबर में होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सीईओ ज्यौफ अलार्डिस और चेयरमैन ग्रेग बार्कले पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी से मिलने कराची गए तो फैसला किया गया कि पाकिस्तान विश्व कप में जाने के लिए कोई शर्त नहीं रखेगा अगर एशिया कप के चार मैच देश में होंगे क्योंकि मेजबानी का अधिकार उसके पास है. पाकिस्तान के बिना टूर्नामेंट खेलने का मतलब है कि प्रसारणकर्ता टूर्नामेंट के लिए प्रतिबद्ध राशि का आधा ही भुगतान करेगा क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच में तय दो मुकाबले और दोनों के फाइनल में पहुंचने की स्थिति में तीसरा मुकाबला नहीं होगा.

यह हल सबसे व्यावहारिक नजर आता है क्योंकि इसके कारण पाकिस्तान के बिना किसी शर्त के एकदिवसीय विश्व कप के लिए भारत जाने का रास्ता साफ होगा. एकदिवसीय विश्व कप का कार्यक्रम अगले हफ्ते की शुरुआत में जारी करने की उम्मीद है. भारत विश्व कप में पाकिस्तान से अहमदाबाद में भिड़ सकता है. पाकिस्तान के बाकी मुकाबले चेन्नई और हैदराबाद में हो सकते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें