देश की खबरें | अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के ठिकानों पर एसीबी का छापा, बेनामी संपत्तियों की जानकारी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है।

रायपुर, एक जुलाई छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है।

एसीबी के अधिकारियों के अनुसार ब्यूरो को सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बेनामी संपत्तियां अर्जित करने की जानकारी मिली है। एसीबी निदेशक आरिफ शेख ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि टीम ने आज सिंह के 15 ठिकानों पर छापा मारा।

शेख ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सिंह के खिलाफ उनके आर्थिक अपराध ब्यूरो के कार्यकाल के दौरान अवैध वसूली, भयादोहन आदि के माध्यम से अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसके आधार पर पूर्व में प्राथमिक जांच की गई थी।

एसीबी निदेशक ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले कि सिंह ने अलग अलग स्थानों पर करोड़ों रूपए की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित की है तथा बड़े लेन-देन किए हैं। शेख के मुताबिक साथ ही उन्होंने फर्जी कंपनियों में निवेश कर धनशोधन का प्रयास किया है तथा रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव और उड़ीसा के विभिन्न क्षेत्रों में बेनामी संपत्तियां अर्जित करने की प्रामाणिक पुष्टि हुई है।

शेख ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आए प्रमाणित तथ्यों के आधार पर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया तथा आज सुबह उनके 15 स्थानों पर छापे की कार्रवाई की गई।

अधिकारी ने बताया कि छापे की कार्रवाई जारी है तथा शुक्रवार तक चलने की संभावना है। छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी और विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया जा सकेगा। शेख ने बताया कि एडीजी सिंह के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा भी बेनामी एक्ट के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है।

एडीजी जीपी सिंह भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के अधिकारी हैं। वर्तमान में वह राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सिंह एसीबी के मुखिया भी रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें पिछले वर्ष जून माह में हटा दिया था। सिंह के स्थान पर भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आरिफ शेख को एसीबी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी