देश की खबरें | एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति सचिवालय में धरना दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में छात्रसंघों के चुनाव नहीं कराने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ यहां राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में धरना दिया।

जयपुर, 14 अगस्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में छात्रसंघों के चुनाव नहीं कराने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ यहां राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में धरना दिया।

उच्च शिक्षा विभाग ने शनिवार को एक आदेश जारी कर बताया कि राज्य सरकार द्वारा सत्र 2023-24 में राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया गया है।

एबीवीपी के कार्यकर्ता इस आदेश का विरोध जताने के लिए कुलपति सचिवालय के बाहर एकत्र हुए और बाद में उसमें घुस गए। वे सचिवालय के अंदर ही धरने पर बैठ गए।

राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने आरोप लगाया कि राज्‍य सरकार ने एबीवीपी की हालिया न्याय पदयात्रा को मिले बड़े समर्थन को देखते हुए राज्‍य सरकार ने यह फैसला किया है।

मीणा ने कहा कि फैसले के खिलाफ कई कार्यकर्ता राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में धरने पर बैठे हैं।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन, बजट घोषणाओं और छात्रसंघ चुनावों सहित कई मुद्दों पर शनिवार को राज्य द्वारा वित्त पोषित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक की।

कुलपतियों ने चुनाव में धनबल के प्रयोग और चुनाव के कारण शैक्षणिक कार्यों में व्यवधान को लेकर चिंता व्यक्त की।

कुलपतियों की राय के बाद सरकार ने 2023-24 के शैक्षणिक सत्र में चुनाव नहीं कराने का फैसला किया और उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने शनिवार रात आदेश जारी कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड