वर्ष 2022 में तस्करी कर लाया गया करीब 3500 किलोग्राम सोना जब्त, 47 प्रतिशत बढ़ोतरी

देश में पिछले साल तस्करी कर लाया गया 3502 किलोग्राम सोना जब्त किया गया जो वर्ष 2021 के मुकालबे 47 प्रतशित अधिक है. इनमें से भी सबसे अधिक जब्ती केरल राज्य में की गई. सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई.

नयी दिल्ली, 19 मार्च : देश में पिछले साल तस्करी कर लाया गया 3502 किलोग्राम सोना जब्त किया गया जो वर्ष 2021 के मुकालबे 47 प्रतशित अधिक है. इनमें से भी सबसे अधिक जब्ती केरल राज्य में की गई. सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने वर्ष 2021 में 2,383.38 किलोग्राम सोने की जब्ती की थी. वहीं, वर्ष में 2020 में तस्करी कर लाया गया 2,154.58 किलोग्राम सोना जब्त किया गया. आंकड़ों में बताया कि गया कि वर्ष 2023 के शुरुआती दो महीने में 916.37 किलोग्राम सोना जब्त किया जा चुका है. वित्त मंत्रालय ने राज्य सभा में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी.

वित्त मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 में सोना जब्ती के 3,982 मामले सामने आए, जबकि वर्ष 2022 में ऐसे मामलों की संख्या 2,445 थी. केरल में वर्ष 2022 में 755.81 किलोग्राम सोना जब्त किया गया जबकि उससे पिछले साल राज्य में 586.95 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था. राज्य में पिछले साल तस्करी कर सोना लाने के 1,035 मामले दर्ज किए गए. वजन के आधार पर केरल के बाद सबसे अधिक 535.65 किलोग्राम सोना महाराष्ट्र में जब्त किया गया, जबकि 519 किलोग्राम सोना जब्ती के साथ तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा. यह भी पढ़ें :Dengue Increase: बदलते मौसम के साथ बढ़ा डेंगू और मलेरिया का खतरा, जानें इससे बचने के उपाय

आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लेह और लद्दाख से कुल 556.69 किलोग्राम सोना जब्त किया गया. मंत्रालय ने बताया कि गत तीन साल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोना तस्करी के तीन मामलों की जांच की. गौरतलब है कि भारत सोने का उपभोग करने के मामले में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs PAK Asian Games 2026 Final: इस दिन हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, गोल्ड मेडल मैच में भिड़ने की पूरी संभावना

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट