देश की खबरें | अभियान ‘गरिमा’ शुरू : पुलिस मनचलों को चिह्नित कर त्वरित कार्रवाई करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के स्कूल-कॉलेज के बाहर और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं से मनचलों द्वारा छेड़छाड़ और छींटाकशी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार से पूरे राज्य में अभियान शुरू किया।

जयपुर, 10 अगस्त राजस्थान के स्कूल-कॉलेज के बाहर और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं से मनचलों द्वारा छेड़छाड़ और छींटाकशी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार से पूरे राज्य में अभियान शुरू किया।

अतिरिक्त महानिदेशक (नागरिक अधिकार) स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि नौ दिवसीय अभियान ‘गरिमा’ पूरे राज्‍य में 10 अगस्त से 18 अगस्त तक चलेगा।

श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत स्कूल-कॉलेज, सार्वजनिक स्थान, कोचिंग केंद्र, महिला छात्रावास और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों द्वारा निगरानी की जाएगी। ट्रेन, बस आदि सार्वजनिक परिवहन के साधनों में सादा वस्त्रों में पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे।

एक बयान में उन्होंने बताया कि निर्भया स्क्वाड, मानव तस्करी विरोधी यूनिट और थाना पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर पर महिला गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं संबंधित जिलों के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे।

उन्होंने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों और उनकी सजाओं के बारे में आमजन, युवाओं एवं स्कूल कॉलेज की छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। साथ में ऐसी घटनाओं से बचने के उपाय के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।

इस अभियान के तहत किसी तरह की शिकायत प्राप्त होने और कोई भी संदिग्ध घटना संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़ और छींटाकशी करने वाले मनचलों को चिह्नित कर उनकी समस्त गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\