खेल की खबरें | एबोट के हरफनमौला प्रदर्शन से आस्ट्रेलिया 83 रन से जीता, श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद एबोट ने 69 गेंद में इतने ही रन बनाकर आस्ट्रेलिया को अपने घरेलू मैदान पर नौ विकेट पर 258 रन के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद एबोट ने 69 गेंद में इतने ही रन बनाकर आस्ट्रेलिया को अपने घरेलू मैदान पर नौ विकेट पर 258 रन के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया।

इस लंबी कद काठी के तेज गेंदबाज ने फिर 40 रन देकर तीन विकेट हासिल किये जिससे वेस्टइंडीज की टीम 43.3 ओवर में 175 रन पर सिमट गयी।

आस्ट्रेलिया ने दो दिन पहले एमसीजी पर पहले वनडे में आठ विकेट से जीत हासिल की थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज का शीर्ष क्रम चरमरा गया जिससे पहले 10 ओवर में उसका स्कोर तीन विकेट पर 34 रन था।

कीसी कार्टी 40 रन बनाकर उसके शीर्ष स्कोरर रहे जिनका विकेट भी एबोट ने झटका।

कार्टी और कप्तान शाई होप (29) ने 53 रन की भागीदारी निभायी लेकिन जोश हेजलवुड (43 रन देकर तीन विकेट) ने होप को अपना शिकार बनाया और एबोट ने कार्टी को आउट किया।

सदरलैंड ने 28 रन देकर दो विकेट झटके। एडम जम्पा ने 10वें नंबर के बल्लेबाज गुडाकेश मोती को अंतिम ओवर में पगबाधा आउट किया।

इससे पहले आस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके लेकिन एबोट की करियर की सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची।

स्पिनर मोती ने 28 रन देकर तीन विकेट और अल्जारी जोसफ ने 74 रन देकर दो विकेट झटके।

एबोट के अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने 41 रन, कैमरन ग्रीन ने 33 और मार्नस लाबुशेन ने 26 रन का योगदान दिया।

श्रृंखला का अंतिम मैच मंगलवार को कैनबरा में खेला जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू