देश की खबरें | दिल्ली में ‘आप’ के कुशासन का अंत होगा, भाजपा का कमल खिलेगा: मप्र के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार को मतगणना के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के ‘‘कुशासन का अंत’’ होगा।

इंदौर, सात फरवरी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार को मतगणना के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के ‘‘कुशासन का अंत’’ होगा।

यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा का विजय अभियान जारी है। हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद अब दिल्ली की बारी है।’’

उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना से कुछ घंटे पहले कहा,"दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लंबे कुशासन का अंत होगा और वहां निश्चित रूप से कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) खिलेगा।"

इस बीच, मध्यप्रदेश की भाजपा इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी दावा किया कि उनकी पार्टी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में इतिहास बनेगा। हम दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर देंगे।’’

शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कुछ ‘एक्जिट पोल’ ने तो कांग्रेस को इस चुनाव में शून्य सीट मिलने का अनुमान जताया है। इसके मद्देनजर राहुल गांधी अपनी पार्टी की चुनावी पराजय के अभी से बहाने ढूंढने लगे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें