विदेश की खबरें | एएपीआई ने अमेरिका के सर्जन जनरल के पद पर विवेक मूर्ति को नामित किए जाने का स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतवंशी चिकित्सकों के एक संगठन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा भारतीय-अमेरिकी डॉ. विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल नामित किए जाने का स्वागत किया और कहा है कि इस कदम से दुनियाभर में भारतीय चिकित्सकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वाशिंगटन, 11 दिसंबर भारतवंशी चिकित्सकों के एक संगठन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा भारतीय-अमेरिकी डॉ. विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल नामित किए जाने का स्वागत किया और कहा है कि इस कदम से दुनियाभर में भारतीय चिकित्सकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मूर्ति (43) राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में अमेरिका के सर्जन जनरल और चिकित्सा सलाहकार थे। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा था।

यह भी पढ़े | मानवाधिकार संगठन ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने भारत में बैंक खातों पर रोक को कामकाज बंद करने के लिए ठहराया जिम्मेदार.

मूर्ति को अपना सबसे ‘‘विश्वस्त’ लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार बताते हुए बाइडन ने मंगलवार को उन्हें सर्जन जनरल के तौर पर नामित किए जाने की घोषणा की।

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजीशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन (एएपीआई) के अध्यक्ष डॉ. सुधाकर जोनालागडा ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘अमेरिका के सर्जन जनरल के तौर पर डॉ. विवेक मूर्ति के नामित होने पर हमलोग उन्हें बधाई देते है।’’

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: ‘भारत-चीन संबंध खराब होने की वजह बीजिंग की बेईमानी’.

एएपीआई अमेरिका में भारतीय मूल के 100,000 से अधिक चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करता है।

डॉ. जोनालागडा ने मूर्ति को पूरा समर्थन देते हुए कहा कि इस पद के लिए उनका नामांकन पूरे अमेरिका में भारतीय मूल के चिकित्सकों की प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा।

एएपीआई की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अनुपमा गोटीमुकुला ने कहा कि संगठन सर्जन जनरल के तौर पर मूर्ति के नाम की पुष्टि होने की प्रक्रिया में उनका समर्थन करेगा।

एएपीआई के उपाध्यक्ष डॉ. रवि कोली ने कहा कि मूर्ति कोरोना वायरस के खिलाफ बाइडन के प्रमुख सलाहकार रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now