देश की खबरें | भाजपा में शामिल हुए जालंधर से आप सांसद सुशील रिंकू और विधायक अंगुराल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिम के विधायक शीतल अंगुराल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

नयी दिल्ली, 27 मार्च पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिम के विधायक शीतल अंगुराल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर तावड़े ने कहा कि दोनों नेताओं के आने से पंजाब में भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दोनों नेताओं की क्षमताओं का पंजाब व पार्टी के हित में उपयोग किया जाएगा।

पुरी ने कहा कि जहां ‘डबल इंजन’ की सरकार है वहां तो विकास हो रहा है लेकिन पंजाब इसमें पीछे रह गया। केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार को भाजपा के नेता अक्सर ‘डबल इंजन’ की सरकार कहते हैं।

जाखड़ ने दोनों नेताओं का भाजपा में स्वागत किया और बताया कि पार्टी मुख्यालय पहुंचने से पहले रिंकू ने लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है और आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

भाजपा में शामिल होने के बाद रिंकू ने कहा कि वह किसी लालच के कारण भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं, बल्कि उनका एकमात्र मकसद जालंधर का विकास है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई राज्य और शहरों का विकास हो रहा है, लेकिन जालंधर इस मामले में पीछे छूट गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की आम आदी पार्टी की सरकार ने विकास के मामले में उनका साथ नहीं दिया।

रिंकू ने खुद को प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार्यप्रणाली का मुरीद बताया और कहा कि उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से जालंधर के लिए नयी ट्रेन की मांग की तो उन्होंने वंदे भारत ट्रेन दी।

उन्होंने कहा कि वह जालंधर की बेहतरी के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं और उसे नया जालंधर बनाएंगे।

रिंकू ने पिछले साल जालंधर उपचुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की थी। वह निवर्तमान लोकसभा में आप के एकमात्र सदस्य हैं।

आप ने जालंधर से सुशील रिंकू को ही दोबारा उम्मीदवार बनाया था। आप में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस में भी रह चुके हैं। साल 2023 में कांग्रेस छोड़ने के अगले ही दिन उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप उम्मीदवार घोषित किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि रिंकू पार्टी में शामिल होने के बाद अब भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर