देश की खबरें | ‘आप’ विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याओं का समाधान करें : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, चार अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री ने तिहाड़ जेल से एक संदेश भेजकर आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रतिदिन जाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

सुनीता ने ‘डिजिटल ब्रीफिंग’ में कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि भले ही वह जेल में हैं, लेकिन दिल्ली के दो करोड़ लोग उनका परिवार हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

सुनीता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ते हुए कहा, ‘‘हमें सरकारी कामकाज के अलावा उनकी समस्याओं का भी समाधान करना होगा।”

अब समाप्त कर दी गई दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।

केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा, ‘‘ मेरे जेल में होने से दिल्ली के लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं, मेरे परिवार में किसी को भी किसी भी कारण से दुखी नहीं होना चाहिए। ईश्वर सब पर कृपा करें। ’’

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जेल में रहने के बावजूद मुख्यमंत्री को खुद से ज्यादा दिल्ली के दो करोड़ लोगों की चिंता है।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी पत्नी से बात की और इस दौरान उनके जरिए आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को एक संदेश भेजा।

केजरीवाल ने 21 मार्च को अपनी गिरफ्तारी के बाद ईडी की हिरासत से और फिर तिहाड़ जेल से कई संदेश भेजे हैं।

मुख्यमंत्री ने 23 मार्च को अपने पहले संदेश में दिल्ली की महिलाओं को आश्वासन दिया था कि वह उन्हें 1,000 रुपये मासिक सम्मान राशि देने का वादा पूरा करेंगे।

बयान में कहा गया है कि अपने सभी संदेशों में उन्होंने दिल्ली के दो करोड़ लोगों की सेवा करने का संकल्प दोहराया है।

केजरीवाल ने जल मंत्री आतिशी और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को भेजे अपने संदेश में उनसे सीवर और पानी की समस्याओं का समाधान करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों में दवाओं और प्रयोगशाला परीक्षणों की कोई कमी न हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू