देश की खबरें | ‘आप’ के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ‘शराब घोटाले’ में शामिल: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने दिल्ली सरकार पर सैकड़ों करोड़ रुपये के 'शराब घोटाले' में शामिल होने का शुक्रवार को आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने दिल्ली सरकार पर सैकड़ों करोड़ रुपये के 'शराब घोटाले' में शामिल होने का शुक्रवार को आरोप लगाया।

भाजपा ने आबकारी नीति 2021-22 के संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी के बाद यह आरोप लगाया है।

पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने सिसोदिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि शराब के लाइसेंसधारियों से नकदी इकट्ठा करने वाले दो ''बिचौलिए'' देश से भाग गए हैं।

वर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''अरविंद केजरीवाल सरकार, जिसमें मनीष सिसोदिया आबकारी मंत्री हैं, ने थोक लाइसेंसधारियों के कमीशन को दो प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया। कई व्यक्तियों ने इसमें से 12 से छह प्रतिशत पैसा आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के लिए एकत्र किया, जिनमें से दो लोग उपराज्यपाल द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश किए जाने के साथ ही देश छोड़कर भाग गए।''

उन्होंने कहा कि सीबीआई के सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 को वापस ले लिया और 12 प्रतिशत कमीशन को घटाकर दो प्रतिशत कर दिया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट किया कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी सिसोदिया शराब माफियाओं को ‘‘राहत’’ दे रहे थे।

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि आरोप है कि उन्होंने (आप) दिल्ली में शराब लाइसेंस जारी करने से अर्जित धन का इस्तेमाल पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान किया। उन्होंने कहा कि इन सभी का पर्दाफाश करने का वक्त अब आ गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\