देश की खबरें | 'आप' नेता संजय सिंह को मिली जिंदा जलाकर मारने की धमकी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया है कि एक हिन्दुवादी संगठन ने उन्हें फोन पर जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी है।
लखनऊ, 18 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया है कि एक हिन्दुवादी संगठन ने उन्हें फोन पर जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी है।
आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सोमवार को बताया कि संजय सिंह के सहयोगी के फोन पर एक शख्स ने फोन कर कहा कि वह हिंदू वाहिनी से बोल रहा है और संजय सिंह को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला देगा।
इस घटना के बाद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऐसी धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं। इन बंदर घुड़कियों से डरने वाला नहीं। जला दो, या मार दो, जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाता रहूंगा।’’
सभाजीत सिंह ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कायरतापूर्ण हरकत करार दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे ओछे कृत्य से हम पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। आम आदमी पार्टी गरीबों-मजलूमों के हक में हमेशा आवाज उठाती है और आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी। इन कायरतापूर्ण हरकतों से हम डरने वाले नहीं हैं।’’
सिंह ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)