देश की खबरें | सत्ता में आने पर राम भक्तों को मुफ्त अयोध्या यात्रा कराएगी आप सरकार : केजरीवाल ने गुजरात में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी गुजरात में सत्ता में आती है, तो वह भगवान राम के दर्शन के इच्छुक लोगों की अयोध्या यात्रा का पूरा खर्च वहन करेगी।

दाहोद (गुजरात), आठ अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी गुजरात में सत्ता में आती है, तो वह भगवान राम के दर्शन के इच्छुक लोगों की अयोध्या यात्रा का पूरा खर्च वहन करेगी।

केजरीवाल का यह बयान उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी राजेन्द्र पाल गौतम द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं की कथित रूप से निंदा किए जाने को लेकर जारी विवाद की पृष्ठभूमि में आया है। सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पाल धर्म परिवर्तन से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग बौद्ध धर्म को अपनाने और किसी भी हिन्दू देवी-देवता को नहीं मानने की शपथ ले रहे हैं।

यह वीडियो शुक्रवार को सामने आने के बाद बड़ा विवाद पैदा हो गया था और इसी पृष्ठभूमि में केजरीवाल ने भगवान राम के दर्शन के इच्छुक लोगों को मुफ्त में अयोध्या की यात्रा कराने का चुनावी वादा किया है।

आप प्रमुख ने कहा कि गुजरात में दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में आप को जीत मिलेगी क्योंकि वह जनता और ‘ईश्वर’ के लिए काम कर रही है।

गुजरात के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन दाहोद में रैली को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि दिल्ली सरकार ने भी ऐसी ही योजना शुरू की है, जिसके तहत राम भक्तों को विशेष ट्रेन से अयोध्या ले जाया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा। कौन-कौन मंदिर जाना चाहता है? आप सभी जाना चाहते हैं। लेकिन यात्रा, वहां रहना, खाना और सबकुछ बहुत महंगा है, है ना? और अगर आप पूरे परिवार के साथ जाते हैं तो खर्च कितना बढ़ जाता है।’’

उन्होंने कहा, अगर हम गुजरात में सत्ता में आते हैं, तो अयोध्याजी का नि:शुल्क दर्शन कराएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में, एक विशेष ट्रेन राम भक्तों के साथ रवाना होती है। लोगों की यात्रा, भोजन और रहना सबकुछ नि:शुल्क होता है। उन्हें उनके घरों से ले जाकर, वापस घर पर छोड़ा जाता है।’’

केजरीवाल ने कहा कि विशेष ट्रेन जब अयोध्या के लिये रवाना होती है, तो वह रेलवे स्टेशन जाते हैं और वापसी पर तीर्थयात्रियों का स्वागत करने भी जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लौट कर वे मुझे बहुत आशीर्वाद देते हैं।’’

इसबीच, केजरीवाल को ‘हिन्दू विरोधी’ बताने वाले और नमाजी टोपी लगाए उनकी तस्वीरों वाले पोस्टर शनिवार को अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा में नजर आए।

केजरीवाल की तस्वीरों के साथ कुछ बैनरों पर लिखा है ‘मैं हिन्दू धर्म को पागलपन मानता हूं’, जबकि कुछ अन्य पर लिखा है ‘हिन्दू विरोधी केजरीवाल वापस जाओ।’

रैली में आप नेता ने दोहराया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो गायों की देखभाल के लिए प्रतिदिन प्रति गाय 40 रुपये की राशि दी जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आप की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार की समाप्ति पहली प्राथमिकता होगी।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘सभी विधायकों और मंत्रियों ने राज्य को लूट लिया है। वे कहते हैं कि सरकार को घाटा हो रहा है। सारा पैसा कहां जा रहा है? ...जब आप की सरकार बनेगी, तो हम उनसे एक-एक पाई वसूलेंगे।’’

उन्होंने यह भी दोहराया कि भ्रष्टाचार को खत्म करके जो धन मिलेगा उससे लोगों को मुफ्त बिजली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ये दोनों पार्टियां (भाजपा और कांग्रेस) मुझे गालियां देती हैं और पूछती हैं कि केजरीवाल मुफ्त की रेवड़ियां क्यों बांट रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस मुफ्त की चीजों के खिलाफ हैं, क्योंकि अगर आप द्वारा इन कदमों को लागू कर दिया जाता है, तो उनके पास लूटने को कुछ नहीं बचेगा।’’

केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री को 5,000 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई नेता कहता है कि यह (कल्याणकारी कदम) मुफ्त नहीं होने चाहिए या मुफ्त (में कुछ भी) देना गलत है, तो वह ठग है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\