देश की खबरें | आप सरकार ने शिक्षा के लिए 16,575 करोड़ रुपये आवंटित किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार 2023-24 में राष्ट्रीय राजधानी के 350 स्कूलों में नए कंप्यूटर लगाने के अलावा सभी शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, उप-प्राचार्यों को नए टैबलेट प्रदान करेगी।

नयी दिल्ली, 22 मार्च दिल्ली सरकार 2023-24 में राष्ट्रीय राजधानी के 350 स्कूलों में नए कंप्यूटर लगाने के अलावा सभी शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, उप-प्राचार्यों को नए टैबलेट प्रदान करेगी।

दिल्ली के वित्तमंत्री कैलाश गहलोत द्वारा बुधवार को पेश किए गए दिल्ली के बजट में शिक्षा विभाग के लिए वर्ष 2023-24 के लिए 16,575 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

दिल्ली के 2022-23 के बजट में शिक्षा क्षेत्र को सबसे अधिक 16,278 करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ था।

दिल्ली सरकार के तहत आने वाले 350 स्कूलों में से प्रत्येक को 20 नए कंप्यूटर प्रदान करना और विशिष्ट उत्कृष्टता वाले स्कूलों में फ्रेंच, जर्मन, जापानी और स्पेनिश पढ़ाना, शिक्षा क्षेत्र के लिए दिल्ली के बजट की मुख्य विशेषताएं हैं।

मंत्री ने कहा कि 2023 में आंबेडकर विशिष्ट शिक्षा विद्यालयों की और शाखाएं खुलेंगी। 2021 में विशिष्ट शिक्षा के 20 विद्यालय थे, जिन्हें 2023 में बढ़ाकर 37 किया जाएगा।

गहलोत ने यह भी घोषणा की कि ‘स्कूल ऑफ एप्लाइड लर्निंग’ में बच्चों के लिए पेशेवर कौशल विकसित करने के लिए स्कूल और उद्योग सहयोग करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड