देश की खबरें | आप ने दिल्ली भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों के इस्तीफे का किया दावा, भाजपा ने खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को दावा किया कि दिल्ली भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया है क्योंकि पार्टी ने परिणाम पहले ही भांप लिया है।

नयी दिल्ली, 14 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को दावा किया कि दिल्ली भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया है क्योंकि पार्टी ने परिणाम पहले ही भांप लिया है।

भाजपा ने दावे को खारिज करते हुए कहा कि आप नेता ‘‘झूठ बोलने की मशीन" हैं और भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सफाई की कमी राजधानी के निवासियों के सामने सबसे बड़ी समस्या है और अगर आप दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतती है तो उनकी पार्टी शहर को कचरा मुक्त करेगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए भारद्वाज ने कहा, ‘‘वे आगामी चुनावों के परिणाम को पहले ही भांप चुके हैं। भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों ने एमसीडी चुनाव से पहले अपना इस्तीफा दे दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह आप की ताकत का इतना महत्वपूर्ण संकेतक है और दिखाता है कि 7 दिसंबर को परिणाम घोषित होने पर एमसीडी में क्या होने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा जैसे राजनीतिक दल के लिए जिलाध्यक्ष का पद महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके माध्यम से ही वरिष्ठ नेता लोगों के संपर्क में रहते हैं। सभी जिलाध्यक्षों द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंपने की खबर इसलिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।’’

भाजपा ने एक बयान में कहा कि भारद्वाज सहित आप नेता "झूठ बोलने वाली मशीन" हैं, जो खबरों में बने रहने के लिए रोज एक नया झूठ बोलते हैं।’’

भाजपा एमसीडी चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशीष सूद ने कहा, ‘‘उन्हें (आप) भाजपा की चिंता नहीं करनी चाहिए, हम 200 से अधिक सीटें जीतेंगे।’’

एमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। मतों की गिनती 7 दिसंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट