देश की खबरें | ‘आप’ के उम्मीदवार सीचेवाल, साहनी पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा चुनाव में पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों पर्यावरणविद बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विक्रमजीत सिंह साहनी को निर्विरोध चुन लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, तीन जून राज्यसभा चुनाव में पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों पर्यावरणविद बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विक्रमजीत सिंह साहनी को निर्विरोध चुन लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लेने का आखिरी दिन था।

नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन अपराह्न तीन बजे तक किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया।

पंजाब विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी सह सचिव सुरिंदर पाल ने बताया कि सीचेवाल और साहनी दोनों को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है।

‘आप’ ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए सीचेवाल और साहनी को नामित किया था।

पंजाब से राज्यसभा सदस्यों अंबिका सोनी (कांग्रेस) और बलविंदर सिंह भुंडर (शिरोमणि अकाली दल) का कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\