देश की खबरें | आप ने पंजाब सरकार से कोविड मुद्दे पर विधान सभा का विशेष सत्र या सर्वदलीय बैठक बुलाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में खराब स्वास्थ्य सेवाओं का आरोप लगाते हुये विपक्षी आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार की आलोचना की और कोविड—19 स्थिति पर चर्चा करने के लिये विधानसभा का विशेष सत्र अथवा सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की ।

चंडीगढ़, 20 मई पंजाब में खराब स्वास्थ्य सेवाओं का आरोप लगाते हुये विपक्षी आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार की आलोचना की और कोविड—19 स्थिति पर चर्चा करने के लिये विधानसभा का विशेष सत्र अथवा सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की ।

आम आदामी पार्टी के सासंद भगवंत मान ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह इस कोविड संकट के दौर में लोगों की मदद करने के बदले ''अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त'' हैं ।

पंजाब के संगरूर से सांसद ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुये सरकार पर जमीन से ''पूरी तरह अनुपस्थित'' रहने तथा कोविड—19 महामारी के दौरान लोगों को ऐसे ही छोड़ देने का आरोप लगाया ।

आप की पंजाब इकाई के प्रमुख के मुख्यमंत्री से कोविड की स्थिति पर चर्चा करने के लिये विधानसभा का विशेष सत्र अथवा सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की ।

मान ने कहा, ''संकट की इस घड़ी में उन्हें अपनी कुर्सी के लिये लड़ने की बजाय उन लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए जिन्होंने वोट देकर सरकार बनवायी है । यह बेहद शर्मनाक है कि लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। कैप्टन साहिब (मुख्यमंत्री) अपनी कुर्सी बचाने का प्रयास कर रहे हैं ।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों परेशान हो रहे हैं क्योंकि उन्हें आवश्यक दवादयां, मेडिकल ऑक्सीजन और टीके नहीं मिल रहे हैं ।

मान ने दावा किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोई सुविधा नहीं है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी