देश की खबरें | आप ने पंजाब विस चुनाव के लिए 15 और प्रत्याशियों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 15 और उम्मीदवारों की घोषणा की।

चंडीगढ़, 26 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 15 और उम्मीदवारों की घोषणा की।

यह पार्टी की चौथी सूची है और इसके साथ ही आप अब तक 73 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीट हैं।

पार्टी नेता राघव चड्ढा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की। रूपनगर से पार्टी ने दिनेश चड्ढा को टिकट दिया है। फिलहाल अमरजीत सिंह संदोआ इस सीट से आप के विधायक हैं।

संदोआ डेढ़ साल बाद दिसंबर 2020 में आप में फिर शामिल हुए थे। वह कुछ समय के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस में चले गए थे।

सूची के अनुसार, रणजीत सिंह राणा भोलाथ से, इंद्रजीत कौर नकोदर से, गुरधियान सिंह मुकेरियां से, करमवीर सिंह दसूया से, जसवीर सिंह गिल उर्मुर से, लखबीर सिंह फतेहगढ़ साहिब से और तरुणप्रीत सिंह खन्ना से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने हाकम सिंह को रायकोट से, देविंदर सिंह को धर्मकोट से और आशु बांगर को फिरोजपुर मध्य से टिकट दिया है।

अमनदीप सिंह बलुआना से, विजय सिंगला मानसा से, नरिंदर कौर संगरूर से और कुलजीत सिंह रंधावा डेरा बस्सी से चुनाव लड़ेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\