देश की खबरें | आप और भाजपा ने की वादाखिलाफी, दिल्लीवासी करेंगे हम पर भरोसा: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनके शासित राज्यों में जनता के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया और दावा किया कि दिल्लीवासी कई समस्याओं को लेकर परेशान हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘शीशमहल के लाल’ बनकर रह गए हैं।

नयी दिल्ली, सात जनवरी कांग्रेस ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनके शासित राज्यों में जनता के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया और दावा किया कि दिल्लीवासी कई समस्याओं को लेकर परेशान हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘शीशमहल के लाल’ बनकर रह गए हैं।

कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में संवाददाताओं से यह भी कहा कि कांग्रेस जुमले की नहीं, जरूरतमंदों की पार्टी है।

उन्होंने दिल्ली में उनकी पार्टी की ओर से घोषित ‘प्यारी दीदी योजना’ का उल्लेख किया। इसके तहत कांग्रेस ने वादा किया है कि दिल्ली में उसकी सरकार बनने पर राष्ट्रीय राजधानी की हर महिला को 2500 रुपये हर महीने दिए जाएंगे।

दीपिका ने कहा, ‘‘जहां भी कांग्रेस की सरकार है, चाहे हिमाचल, कर्नाटक हो या फिर गठबंधन में हो, वहां महिलाओं को केंद्र में रखते हुए उनके सशक्तिकरण के लिए काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश को ‘‘लाडली’’ शब्द से योजना देने वाली पहली मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थीं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘शीला जी ने अपनी सरकार में यह सुनिश्चित किया था कि कोई भी बच्ची अगर अस्पताल में पैदा होती है, तो उसे सरकार की तरफ से 11,000 रुपये और अगर अस्पताल में पैदा न हुई हो तो 10,000 रुपए दिए जाएंगे। इसी क्रम में उन्होंने 1 से लेकर 12वीं कक्षा तक लड़कियों की शिक्षा के लिए 25,000 रुपये देने का ऐलान किया था।’’

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में आप सरकार को 3 साल होने को हैं, लेकिन वहां की महिलाओं को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है।

दीपिका ने कहा, ‘‘आप या भाजपा दोनों अपना चुनावी वादा नहीं पूरा करते। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। जबकि झारखंड में हमारी सरकार ने कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है, साथ ही हम कई और काम भी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने झारखंड ‘‘मंइया सम्मान योजना’’ के तहत महिलाओं को 2,500 रुपये की सम्मान राशि दी है। इस योजना के जरिए 56 लाख महिलाओं को लाभ मिला है। हम जो वादा करते हैं, उन्हें पूरा भी करते हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भाजपा की प्राथमिकताओं में महिलाएं नहीं हैं, महंगाई की मार से महिलाएं जूझ रही हैं, लेकिन सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है। दिल्ली में 16,000 से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं हुई हैं, 30,000 से ज्यादा महिलाओं का अपहरण हुआ है, लेकिन फिर भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘दिल्ली में बिहार, झारखंड के बहुत सारे लोग रहते हैं। हमने देखा है कि छठ के महापर्व पर हमारे लोग, खासकर महिलाएं परेशानियों का सामना करती हैं। यमुना का जल प्रदूषित है। लोगों का सांस लेना दूभर है और हर जगह कचरे का ढेर है। लोग बेहाल हैं, लेकिन मफलर वाले केजरीवाल आज ‘शीशमहल के लाल’ हो गए हैं।’’

दीपिका ने कहा, ‘‘हमें आशा है कि दिल्ली के लोग कांग्रेस पर भरोसा करेंगे, क्योंकि हमने जो वादे किए हैं, वो निभाएं हैं।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें