देश की खबरें | आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने प्रेमी नूपुर शिखरे से की सगाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने प्रेमी नूपुर शिखरे से सगाई कर ली।
मुंबई, 23 सितंबर आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने प्रेमी नूपुर शिखरे से सगाई कर ली।
आइरा एक ‘थिएटर’ निर्देशक और नूपुर एक ‘फिटनेस ट्रेनर’ हैं।
खबरों के अनुसार, आइरा और नूपुर पिछले दो साल से साथ हैं। उन्होंने बुधवार रात अपनी सगाई की घोषणा की।
आइरा और नूपुर ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर इटली का एक वीडियो साझा किया जिसमें नूपुर हाथ में अंगूठी लिए आइरा को ‘प्रपोज़’ करते दिख रहे हैं।
वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि उन्होंने ‘हां’ कह दिया।
आइरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की संतान हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)