देश की खबरें | आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने आढ़तियों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को उन आढ़तियों से मुलाकात की, जिनके यहां हाल ही में आयकर विभाग ने छापेमारी की थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, दो जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को उन आढ़तियों से मुलाकात की, जिनके यहां हाल ही में आयकर विभाग ने छापेमारी की थी।

'आप' के पंजाब के सह प्रभारी चड्ढा ने केन्द्र सरकार पर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करने वाले आढ़तियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

चड्ढा ने यहां एक बयान में कहा, ''किसानों के उत्पीड़न के बाद प्रधानमंत्री मोदी नीत केन्द्र सरकार अब पंजाब के आढ़तियों के कार्यालयों और घरों पर आयकर विभाग से छापेमारी कराकर उन्हें डरा रही है, सिर्फ इसलिये क्योंकि वे किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं और उसे और ताकतवर बनाने में मदद कर रहे हैं।''

चड्ढा ने आढ़तियों के संघ के अध्यक्ष विजय कालरा को आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी है और पार्टी उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराएगी।

पंजाब के आढ़तिया आयकर विभाग की छापेमारी के बाद चार दिन की हड़ताल पर चले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिये यह छापेमारियां की गई हैं ताकि उन्हें डराया जा सके।

आयकर विभाग ने छह आढ़तियों के परिसरों पर छापेमारी की थी और कुल 14 आढ़तियों को छापेमारी से पहले आयकर विभाग की ओर नोटिस जारी किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\