देश की खबरें | आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की ‘पदयात्रा’ स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की बुधवार को होने वाली पदयात्रा स्थगित कर दी है और इसे अब 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की बुधवार को होने वाली पदयात्रा स्थगित कर दी है और इसे अब 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

दरअसल दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा कारणों के चलते आम आदमी पार्टी (आप) को यात्रा कार्यक्रम स्थगित करने का परामर्श दिया था जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया।

आप नेता एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस की सलाह सही लगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मनीष सिसोदिया की पदयात्रा आज शाम पांच बजे शुरू होनी थी। दिल्ली पुलिस ने सुझाव दिया कि हम स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या होने के कारण सुरक्षा कारणों से इसे स्थगित कर दें। हमें उनकी सलाह सही लगी और हमने इसे 16 अगस्त के लिए स्थगित करने का फैसला किया। हम इस अवसर पर कोई टकराव नहीं चाहते।’’

भारद्वाज ने कहा कि शायद ‘‘कुदरत’’ की यही योजना है कि पदयात्रा अब 16 अगस्त से शुरू हो क्योंकि इसी दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन भी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हिंदी कैलेंडर के अनुसार उनका जन्मदिन जन्माष्टमी के दिन है लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जन्मदिन 16 अगस्त को है। जो होता है अच्छे के लिए होता है। शायद यही कुदरत की योजना है कि पदयात्रा केजरीवाल के जन्मदिन पर शुरू हो।’’

भारद्वाज ने कहा कि पदयात्रा दिल्ली के सभी इलाकों से होकर गुजरेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट