देश की खबरें | आम आदमी पार्टी ने रमेश बिधूड़ी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने कालकाजी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) ने कालकाजी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी।

आप ने बिधूड़ी पर मतदान केन्द्र के पास अपना चुनाव कार्यालय स्थापित करके आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

बिधूड़ी ने इस मामले को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह शिकायत आप की कालकाजी सीट से उम्मीदवार और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के मतदान एजेंट ने क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दर्ज कराई थी।

आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘गोविंदपुरी में मतदान केंद्र के 80 मीटर के भीतर अपना चुनाव कार्यालय स्थापित करके बिधूड़ी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी भी मतदान केंद्र के 200 मीटर के भीतर चुनाव कार्यालय स्थापित नहीं किया जा सकता है।’’

शिकायत में कहा गया है कि बिधूड़ी ने बनारस हाउस, 1/42, डीडीए लोकल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, गोविंदपुरी में अपना कार्यालय खोला, जो दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूल के नजदीक है। एमसीडी का यह स्कूल मतदान केंद्र है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इससे मतदाताओं पर प्रभाव पड़ सकता है और बिधूड़ी को अनुचित लाभ मिल सकता है तथा मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट