देश की खबरें | उत्तराखंड में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेगा एएआईबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड के पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) करेगा।

मुंबई, 15 जून उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड के पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) करेगा।

‘आर्यन एविएशन बेल 407’ हेलीकॉप्टर ‘वीटी-बीकेए’ रविवार सुबह केदारनाथ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘दुर्घटना में पांच श्रद्धालु, एक शिशु और चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी से पांच बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और पांच बजकर 18 मिनट पर श्री केदारनाथ जी हेलीपैड पर उतरा। हेलीकॉप्टर ने पांच बजकर 19 मिनट पर गुप्तकाशी के लिए फिर से उड़ान भरी और गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’’

मारे गए लोगों में पांच तीर्थयात्री, पायलट और बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का एक कर्मचारी शामिल है।

नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि दुर्घटना की जांच एएआईबी द्वारा की जाएगी।

एहतियाती उपाय के तौर पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पहले ही चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर के फेरे कम कर दिए हैं।

बयान में कहा गया कि आगे की कार्रवाई के लिए निगरानी बढ़ाई जा रही है और अभियान की समीक्षा की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका