देश की खबरें | राजस्थान के करौली जिले में एक युवती अपने घर में मृत मिली, हत्या का संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के करौली जिले में शुक्रवार को 20 वर्षीय एक लड़की अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 18 जुलाई राजस्थान के करौली जिले में शुक्रवार को 20 वर्षीय एक लड़की अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना टोडाभीम के पाड़ला गांव में हुई जहां अंतिमा मीणा खाना बना रही थी और उसकी मां किसी काम से घर से बाहर गई थी और जब वह लौटी तो उसने उसे सिर पर चोट के साथ बेहोशी की हालत में पाया।

इसने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

पुलिस ने बताया मृतका की मां को एक ऐसे व्यक्ति पर शक है जो उससे शादी करना चाहता था।

इसने बताया कि "युवती खाना बना रही थी, तभी आरोपी घर में घुस आया और उस पर किसी वस्तु से वार कर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।"

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आरोपी की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड