देश की खबरें | मथुरा में देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने पहुंचे युवक की प्रेमिका एवं उसके परिजनों ने कथित रूप से पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। मामले में प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

मथुरा (उप्र), 20 सितम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने पहुंचे युवक की प्रेमिका एवं उसके परिजनों ने कथित रूप से पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। मामले में प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना का पता मंगलवार की सुबह उस समय चला जब शौच के लिए खेतों की ओर गए गांव के लोगों ने युवक के शव को देखा ।

देहात पुलिस अधीक्षक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि घटना मगोर्रा थाने के सोन गांव की है, जहां सोमवार की रात कथित रूप से प्रेमिका बताई जा रही युवती से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को उसके परिजनों ने उसे गांव के बाहर ले जाकर पेड़ से बांध दिया।

अधिकारी ने बताया कि युवक को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान गोविंद (22) के तौर पर की गयी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के जीजा ने शव की शिनाख्त कर प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\