देश की खबरें | दिल्ली के जाफराबाद में उधार पैसे वापस मांगने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरपूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक स्थानीय निवासी ने 2,000 रुपये के कर्ज को लेकर हुए विवाद के बाद 23 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। यहां एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई उत्तरपूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक स्थानीय निवासी ने 2,000 रुपये के कर्ज को लेकर हुए विवाद के बाद 23 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। यहां एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके बड़े भाई तथा उसके पिता को घटना के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना देर रात 12.10 बजे हुई जब फरदीन ने आरोपी आदिल से उससे उधार लिए 2,000 रुपये वापस मांगे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जाफराबाद थाने को चाकू घोंपने की एक घटना के संबंध में सूचना मिली और जेपीसी अस्पताल पहुंचने पर अधिकारियों को पता चला कि फरदीन को उसके पिता अस्पताल लेकर आए थे और उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि फरदीन और उसका दोस्त जावेद एक गली के पास खड़े थे, तभी आदिल आया जिसने पहले उनसे 2,000 रुपये उधार लिए थे।

जब फरदीन ने आदिल से अपने पैसे वापस मांगे तो आदिल कथित तौर पर आक्रोशित हो गया और उसने चाकू निकालकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि आदिल का भाई कामिल और उनके पिता शकील भी घटनास्थल पर मौजूद थे और उन्होंने आदिल को दोनों युवकों पर हमला करने के लिए उकसाया।

अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए। इस सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बाद में इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया, ‘‘कई टीम ने सुराग जुटाकर तीनों आरोपियों—आदिल (30), कामिल (28) और उनके पिता शकील (58) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी उनके पास से बरामद कर लिया गया है।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘आदिल का पहले भी तीन मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है, जबकि कामिल पर चार मामलों में मामला दर्ज है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर