देश की खबरें | खेत के मेड़ काटने के विवाद में युवक की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (लम्भुआ) मो. सलाम ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में बुधवार की सुबह करीब सात बजे गांव के दिव्यांग हृदयलाल यादव खेत में गेहूं की बुआई कर घास साफ कर रहे थे। इसी दौरान बगल के खेत के किसान तथा पड़ोसी संदीप वर्मा मेड़ काटने के मामले में यादव के साथ विवाद किया और उनकी कथित पिटाई कर दी ।

शोर शराबा तथा पिता की आवाज सुनकर यादव का बड़ा बेटा जीतेन्द्र यादव मौके पर खेत की ओर दौड़ता हुआ आया तो तो संदीप वर्मा तथा उसके परिवार के गौतम वर्मा और गोलू ने हमला बोल दिए। तीनों के हमले में जीतेंद्र (35) के सिर पर धारदार छड़ से हमला कर दिया जिसके बाद उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैया ले जाया गया, जहां उनकी हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी ।

क्षेत्राधिकारी के मुताबिक दोनों परिवारों में पहले से ही खेत को लेकर पुरानी रंजिश है। इस मामले में संदीप वर्मा, जीतलाल व राम कृपाल को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक के दिव्यांग पिता हृदय लाल घायल है और उपचाराधीन हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट