देश की खबरें | मंगलुरु के पास युवक ने तीन छात्राओं पर फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसा चेहरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कन्नड़ जिले के कड़ाबा कस्बे में स्थित एक सरकारी कॉलेज में एक युवक ने तीन छात्राओं पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उनके चेहरे बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंगलुरु, चार मार्च दक्षिण कन्नड़ जिले के कड़ाबा कस्बे में स्थित एक सरकारी कॉलेज में एक युवक ने तीन छात्राओं पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उनके चेहरे बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''इस घटना के बाद लड़कियों को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। छात्राएं कॉलेज के गलियारे में बैठकर प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) परीक्षा की तैयारी कर रही थीं, उसी दौरान एक युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया।’’

पुलिस ने कहा कि युवक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नकाब और टोपी पहन रखी थी। वह तेजाब से भरी एक बोतल लेकर छात्राओं के करीब पहुंचा और उनके चेहरे को निशाना बनाकर तेजाब फेंक दिया। आरोपी की पहचान केरल के कासरगोड जिले के रहने वाले अबीन के रूप में हुई है।

हमले के बाद उसने भागने की कोशिश की लेकिन इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

अधिकारी ने कहा, ''पीड़ितों को कड़ाबा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने परिजनों को सलाह दी कि वह उन्हें बेहतर इलाज के लिए मंगलुरु ले जाएं क्योंकि उनके चेहरे काफी ज्यादा झुलस गए हैं।’’

कड़ाबा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\