देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक युवक की गोली मार कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 19 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 मई उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 19 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात यह घटना हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात 10 बजकर 40 मिनट पर सूचना मिली कि श्रीराम कॉलोनी के बी ब्लॉक की 21 नंबर गली में एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने पाया कि उसके सीने पर गोली लगी है। अधिकारी के अनुसार उसे जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान श्रीराम कॉलोनी के निवासी सुहैल के रूप में हुई है जो कपड़े की एक फैक्टरी में काम करता था।

पुलिस के अनुसार एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

राजकुमार

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू