देश की खबरें | नाबालिग बेटे-बेटी के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में सोमवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कथित तौर पर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
जयपुर, 29 जुलाई राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में सोमवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कथित तौर पर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
सुभाष नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर तेली ने बताया कि राजू देवी गाडरी (30) अपने छह महीने के बेटे और सात साल की बेटी के साथ घर के पास ही एक कृषि फार्म में स्थित कुएं में कूद गई।
अधिकारी के मुताबिक, तीनों शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि राजू देवी का सुबह अपने पति से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गई।
उन्होंने बताया कि राजू देवी जब घर नहीं लौटी, तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की और उन्हें घटना के बारे में पता चला।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)