देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने ओडिशा पहुंचीं मुर्मू का जोरदार स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समर्थन मांगने शुक्रवार को अपने गृह राज्य ओडिशा पहुंचीं। इस दौरान भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।

भुवनेश्वर, आठ जुलाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समर्थन मांगने शुक्रवार को अपने गृह राज्य ओडिशा पहुंचीं। इस दौरान भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।

आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले की मूल निवासी मुर्मू (64) का बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला विधायक कुसुम टेटे ने आदिवासी नृत्य पेश किया और भुवनेश्वर से पार्टी की सांसद अपराजिता सारंगी ने झांझ बजाई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्रा के साथ-साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी लाइन से हटकर मुर्मू के स्वागत के लिए हवाईअड्डे पर मौजूद थे।

सारंगी ने कहा, ‘‘मुर्मू रायरंगपुर से रायसीना हिल्स तक की अपनी अभूतपूर्व यात्रा जरूर पूरी करेंगी। देश के सर्वोच्च पद के लिए एक ओड़िया व्यक्ति को चुनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार।’’

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में सत्तारूढ़ बीजद के विधायक और मंत्री भी मुर्मू के स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान आदिवासी महिलाओं ने अपने पारंपरिक परिधान में हवाईअड्डे की ओर जाने वाली सड़कों पर संगीत की धुन पर घोड़ा और बाघा जैसे लोक नृत्य प्रस्तुत किए।

‘‘ओडिशा की बेटी’’ के स्वागत के लिए ‘कीर्तन’ गायकों की कई मंडलियों ने भी सड़कों पर प्रस्तुति दी। राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के दौरे के मद्देनजर शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मुर्मू ओडिशा विधानसभा का दौरा करेंगी और बीजद के विधायकों व सांसदों से मिलेंगी। बाद में उनका सरकारी अतिथि गृह में भाजपा सांसदों के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है।

वह पटनायक के आवास पर भी जा सकती हैं, जहां उनके मुख्यमंत्री के साथ दोपहर का भोजन करने की संभावना है।

पटनायक पहले ही राज्य के सभी विधायकों से मुर्मू का समर्थन करने की अपील कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी