देश की खबरें | पुणे में आवासीय ढांचे की एक दीवार गिरी, 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे शहर में बृहस्पतिवार सुबह आवासीय ढांचे की एक दीवार गिर गई, जिसके बाद पास स्थित तीन मकानों में से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुणे (महाराष्ट्र), 14 जुलाई महाराष्ट्र के पुणे शहर में बृहस्पतिवार सुबह आवासीय ढांचे की एक दीवार गिर गई, जिसके बाद पास स्थित तीन मकानों में से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कोंढवा बुद्रुक इलाके में एक ‘वाड़ा’ की दीवार पास के एक मकान पर गिर गई।

एक आवासीय ढांचा, जिसमें कई कमरे होते हैं उसे ‘वाड़ा’ कहा जाता है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ वाड़ा खाली था। उसकी एक दीवार पास के एक मकान पर गिर गई और उसमें रहने वाले पांच लोग फंस गए।’’

उन्होंने बताया कि अन्य छह लोग उन दो मकानों में फंस गए, जिनके रास्ते उस वाड़ा से होकर गुजरते थे। दमकल कर्मियों ने सभी 11 लोगों को निकाल लिया है। हादसे में काई हताहत नहीं हुआ है।

पुणे में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस