देश की खबरें | पैदल यात्री को बचाने के प्रयास में दोपहिया सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में शनिवार शाम दोपहिया वाहन के सड़क पर डिवाइडर से टकरा जाने से 20-वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में शनिवार शाम दोपहिया वाहन के सड़क पर डिवाइडर से टकरा जाने से 20-वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवक सामने आ रहे एक पैदल यात्री को बचाने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तम नगर निवासी राहुल राठौर के रूप में हुई है, जो 'स्ट्रीट फूड' विक्रेता के रूप में काम करता था।

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया, ‘‘शुक्रवार शाम करीब पांच बजकर 45 मिनट पर जनकपुरी थाने में हादसे से संबंधित पीसीआर कॉल मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पीड़ित युवक खून से लथपथ बेहोश हालत में सड़क पर पड़ा मिला।’’

प्रारंभिक जांच में पता चला कि राहुल डाबड़ी फ्लाईओवर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, जिसे बचाने के प्रयास में वह अपना संतुलन खो बैठा और उसका वाहन डिवाइडर से टकरा गया।

एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था और अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट