देश की खबरें | सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के जनगणना संचालन निदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी जनगणना की तैयारी के लिए भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जनगणना संचालन निदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई आगामी जनगणना की तैयारी के लिए भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जनगणना संचालन निदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों को आगे की रूपरेखा के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें ‘डिजिटल इंटरफेस’, प्रश्नावली और टीम गठन कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

आरजीआई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जनगणना कार्य निदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन चार जुलाई, 2025 को संपन्न हुआ, जिसमें 2027 की जनगणना की तैयारियों पर चर्चा हुई। आरजीएंडसीसीआई (भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त) ने सभी से इस अंतर्दृष्टि को आगे बढ़ाने और जाति आधारित गणना के साथ व्यापक जनसंख्या जनगणना के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।’’

आरजीआई सभी हितधारकों के वास्ते प्रक्रिया के बारे में वास्तविक समय पर अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक ‘डिजिटल इंटरफेस’ बनाएगा।

मकान सूचीकरण कार्य एक अप्रैल, 2026 से शुरू होगा, जो जनगणना कवायद का पहला चरण होगा।

जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में (मकान सूचीकरण अभियान)प्रत्येक घर की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा।

भारत के महापंजीयक मृत्युंजय कुमार नारायण द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हाल में भेजे गए पत्र के अनुसार, एक फरवरी, 2027 से शुरू होने वाले दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) में प्रत्येक घर के प्रत्येक सदस्य का जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य विवरण एकत्र किया जाएगा।

आगामी जनगणना, शुरुआत से अब तक की 16वीं और आजादी के बाद आठवीं जनगणना है। जनगणना के दौरान जाति आधारित गणना भी की जाएगी।

पहली बार, आगामी जनगणना मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके डिजिटल माध्यम से की जाएगी। लोगों को स्वयं गणना करने का प्रावधान भी उपलब्ध कराया जाएगा।

भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय ने नागरिकों से पूछे जाने वाले लगभग 36 प्रश्न तैयार किये थे।

सर्वेक्षण में घरों से फोन, इंटरनेट, वाहन (साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जीप, वैन) और उपकरणों (रेडियो, टेलीविजन, ट्रांजिस्टर) आदि के स्वामित्व के बारे में पूछा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\