देश की खबरें | मप्र के सिवनी जिले में एक बाघ मृत पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के जंगल में बुधवार को एक बाघ मृत मिला। यह जानकारी वन विभाग के एक अधिकारी ने दी।

सिवनी (मप्र), 13 नवंबर मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के जंगल में बुधवार को एक बाघ मृत मिला। यह जानकारी वन विभाग के एक अधिकारी ने दी।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) एच एस मिश्रा ने कहा कि सिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज बीट के जंगल में ग्रामीणों ने अपराह्न करीब एक बजे वयस्क बाघ को देखा।

उन्होंने कहा कि बाघ तालाब और चारागाह के पास हांफते और चलने में कठिनाई का सामना करते हुए दिखा। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत अपने वरिष्ठों को बाघ की स्थिति के बारे में सूचित किया।

मिश्रा ने कहा कि पशु चिकित्सकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बचाव दल मौके पर पहुंचा। मिश्रा ने कहा कि जांच के बाद बाघ को मृत घोषित कर दिया गया।

डीएफओ ने कहा कि बाघ का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बाघ की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा।

जिस जंगल में बाघ मृत पाया गया वह पेंच बाघ अभयारण्य के बाहर स्थित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana: तेलंगाना में बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, वेतन में 10% कटौती की तैयारी में रेवंत रेड्डी सरकार

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\