बेंगलुरु, नौ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने रविवार को मांग की कि बेलगावी के चिक्कोडी में हुई दिगंबर जैन साधु की निर्मम हत्या के मामले में गहन जांच की जानी चाहिए।
आचार्य श्री कामाकुमारा नंदी महाराज की हत्या से संबंधित इस मामले में उनके शरीर के टुकड़े कर इन्हें चिक्कोड़ी तालुका के हिरेकोडी गांव में बेकार पड़े एक बोरवेल में फेंक दिया गया था।
पुलिस ने मामले में नारायण बसप्पा मडी और हसन दलायथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि पैसों के मामले को लेकर यह हत्या हुई।
भाजपा के प्रदेश प्रमुख नलिन कुमार कटील ने घटना की निंदा की और कहा कि संबंधित तथ्यों को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जानी चाहिए।
कटील ने एक बयान में कहा, ''सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि दोषी पकड़े जाएं।’’
भाजपा के प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एन रवि कुमार ने सरकार से अपील की कि मामले की ठीक तरह से जांच हो क्योंकि इस अपराध में अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
जैन मुनि का अंतिम संस्कार रविवार को हिरेकोड़ी गांव में जैन परंपरा के अनुरूप किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY